Monday, August 3, 2009

हिमालय के चीड़ -वन

६ ---

"प्रात:"

जितना बुहारा --

आँगन ,

उतना ही --

भरा ;

धूप -चिंदियों से ---

चीड़ -वन ।

७ ---

"साँझ"

चीडों के ---

सिर चढ़ी,

पैर घसीटती ;

लौट चली ---

थकी -मंदी;

धुप ।

-----

हिमालय के चीड़-वन

३ --"साँझ"
सूरज ने ,
शिखर चढ़ ,
खींचा --
किरण -जाल;
देखो ---
फटे जाल से ,
फिसले ;
चीड़ -घड़ियाल।
--------------








Sunday, August 2, 2009

हिमालय के चीड़ वन

प्रात:
सूरज ने
शिखर चढ़
फेंका
किरण जाल
देखो ---
कैसे फँसे
चीड़ घड़ियाल /

हिमालय के चीड़ वन

सावधान की मुद्रा में
कतार बांधे
अनुशासित चीड़
प्रतीक्षा रत
अनवरत आदेश
की .